smi24.net
World News in Hindi
Июнь
2017
1 2
3
4
5 6 7 8 9
10
11
12
13 14 15 16 17 18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

उराल पर्वत माला पर रूसी पर्यटक-दल की मौत एक अनसुलझा रहस्य

मस्क्वा (मास्को) से 1416 किलोमीटर दूर स्थित येकातिरिनबूर्ग नगर से 550 किलोमीटर दूर उराल पर्वतमाला के उत्तरी इलाके में हलतचाह्ल नाम का एक पहाड़ है। स्थानीय आदिवासी पहाड़ी जनजाति मानसी की भाषा में हलतचाह्ल का मतलब होता है — मौत का पहाड़ या मृतकों की पहाड़ी। इस पहाड़ से एक कथा जुड़ी हुई है कि पुराने ज़माने में कभी इस पहाड़ पर 9 शिकारियों को मार डाला गया था। तब से इस पहाड़ पर कोई नहीं जाता। यह भी कहा जाता है कि इस पहाड़ पर कभी भी नौ आदमियों को एक साथ नहीं जाना चाहिए।

मानसी जनजाति की इस कथा को आज कोई भी नहीं जानता, यदि 1959 में यह कथा सच्चाई में नहीं बदल गई होती। तब 1 से 2 फ़रवरी की रात को एक पर्यटक-दल में शामिल 7 युवक और दो युवतियाँ अचानक अपने-अपने तम्बुओं से निकल भागे। उस दिन रात बिताने के लिए हलतचाह्ल पहाड़ की एक ढलान पर उन्होंने अपने तम्बू लगाए थे। अभी तक यह बात साफ़ नहीं हुई है कि दो लोगों के अलावा बाक़ी सब लोग जल्दबाज़ी में बिना कपड़े और जूते पहने अपने-अपने तम्बू छोड़कर बाहर क्यों भागे थे। तब तापमान शून्य से 30 डिग्री कम था। नंगे बदन कोई भी ज़िन्दा नहीं बच सकता था। और उस रात इस द्यातलफ़-दल के सभी सदस्य मारे गए थे। पर्यटक-दल के संचालक का नाम था — ईगर द्यातलफ़। इसलिए इस पर्यटक-दल को भी द्यातलफ़-दल कहकर याद किया जाता है।

बाद में खोजदल ने फ़रवरी के अन्त में और मार्च के शुरू में पाँच युवकों के शव ढूँढ़ निकाले। ये सभी शव उस ढलान से क़रीब आधा किलोमीटर नीचे मिले, जहाँ उन्होंने तम्बू लगा रखे थे। मई में बर्फ़ पिघलने के बाद बाक़ी चार लोगों के शव भी मिल गए। जाँच दल ने पता लगाया कि नौ में से तीन लोगों की मौत उन चोटों के कारण हुई थी, जो किसी शक्तिशाली चीज़ से उन पर हमला करने के कारण उन्हें लगी थीं। बाक़ी लोग ठण्ड में जमकर मारे गए थे। एक युवती का शव मिला तो उसमें उसकी आँखें और जीभ नहीं थी। कुछ मृतकों के शरीर पर पाए गए कपड़ों पर सामान्य से दोगुने अधिक विकिरण के निशान थे।

जाँच में कमियाँ

इस द्यातलफ़-हत्याकाण्ड  की जाँच करने वाले अधिकारियों को पहले तो यह सन्देह हुआ कि द्यातलफ़-दल के सदस्यों की हत्या मानसी जनजाति के शिकारियों ने इस बात पर नाराज़ होकर की है कि ये लोग उनके इलाके में क्यों घुस आए हैं, य़ा फिर वहाँ से कुछ ही दूर स्थित एक जेल से भागे हुए अपराधियों ने इनकी हत्या की होगी। लेकिन ये दोनों अनुमान ग़लत सिद्ध हुए... क्योंकि उन दिनों में जेल तोड़कर कोई अपराधी नहीं भागे थे और मानसी जनजाति का इलाका उस जगह से दूर था, जहाँ द्यातलफ़-दल के सदस्यों के साथ यह दुर्घटना घटी थी। इसके अलावा पर्यटकों के शवों पर हथियारों की चोट से हुआ कोई घाव भी नहीं था। जाँच-दल ने यह भी पाया कि पर्यटकों के सभी तम्बू भीतर की तरफ़ से ही कटे हुए थे यानी सभी पर्यटक ख़ुद अपने तम्बुओं से बाहर निकले थे। 

मई 1959 के आख़िर में जाँच-दल ने इस मामले की जाँच बन्द कर दी। पर्यटकों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। उन पर कोई ऐसा दबाव पड़ा था, जिसका सामना वे नहीं कर पाए थे। इस मामले की स्वतन्त्र रूप से जाँच करने वाले बहुत से लोगों ने पाया कि अधिकारियों ने इस मामले को जल्दी से जल्दी बन्द करने में दिलचस्पी दिखाई थी। इस वजह से आम लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की अटकलें और अनुमान लगने शुरू हो गए। 

सबसे स्वीकृत धारणा यह है कि इस पर्यटक-दल के शिविर पर शायद हिमस्खलन हुआ था। लेकिन पर्य़टकों की खोज करने वाले दल में शामिल कार्यकर्ताओं को हिमस्खलन होने का कोई सबूत नहीं मिला था। तम्बुओं की बल्लियाँ ज्यों की त्यों खड़ी थीं। फिर यह बात भी साफ़ नहीं हुई कि हिमस्खलन से बचने की कोशिश करते हुए सभी पर्यटक नीचे ढलान की ओर ही क्यों भागे थे। उन्हें तो हिमस्खलन के रास्ते से बचकर एक तरफ़ खड़े हो जाना चाहिए था। आम तौर पर पर्यटक इस तरह की ग़लती नहीं करते हैं।  

गुप्त परीक्षण?

फ़रवरी-मार्च 1959 में द्यातलफ़ पर्यटक-दल के शिविर से कुछ ही दूर स्थित गवाहों ने बताया कि उन्होंने कुछ असामान्य प्राकृतिक घटनाएँ देखी थीं। आसमान पर उन्हें ’आग के जलते हुए गोले’ तथा ’सफ़ेद-सफ़ेद धब्बे’ तैरते हुए दिखाई दिए थे। इन बयानों से और मृतकों के कपड़ों पर पाए गए विकिरण के धब्बों से इस मामले का अध्ययन करने वाले अध्येताओं ने यह अनुमान लगाया कि उस इलाके में सैन्य मिसाइलों और अन्तरिक्ष रॉकेटों के गुप्त परीक्षण किए जा रहे होंगे।

इसके बाद यह अन्दाज़ लगाया गया कि पर्यटकों को ज़हरीली गैस के उस धुएँ ने घेर लिया होगा, जो मिसाइल या रॉकेट के छोड़ने से पैदा हुआ होगा। इसीलिए वे जल्दी-जल्दी अपने तम्बू छोड़कर नीचे ढलान की ओर भागे। लेकिन इस स्थिति में यह बात समझ में नहीं आई कि पर्य़टक दल के सदस्य भागकर इतनी दूर तक क्यों चले गए। उन दिनों पहाड़ पर तेज़ हवाएँ चलती हैं और हवा जल्दी ही धुएँ को आगे उड़ा ले जाती।

अमरीका की साज़िश

रूस में घटी कोई भी रहस्यमय त्रासदी ऐसी नहीं है, जिसमें खुफ़िया एजेंसियों का हाथ न देखा गया हो। ये ख़ुफ़िया एजेंसियाँ स्वदेशी भी हो सकती हैं और किसी शत्रु देश की भी। द्यातलफ़ पर्यटक-दल के मामले में भी लोग ऐसा ही सोचते हैं। लेखक अलिक्सेय रकीतिन ने ’पीछे-पीछे आने वाली मौत’ के नाम से प्रकाशित अपने एक शोध लेख में इस मामले को हल करने के लिए सभी संभावित कारणों पर विस्तार से विचार किया है और एक के बाद एक सभी कारणों को नकारते हुए उन्होंने यह विचार प्रकट किया है कि अमरीकी खुफ़िया एजेण्टों ने ही इस पर्यटक-दल को ख़त्म किया होगा।

रकीतिन के अनुसार, इस पर्यटक-दल में गुप्त रूप से केजीबी के एजेण्ट भी शामिल थे, जो अमरीकियों से मिलकर उन्हें रेडियमधर्मी कपड़ों के नकली नमूने देने वाले थे। लेकिन आख़िरी समय में यह बात खुल गई कि नमूने नकली हैं और इस धोखे से नाराज़ अमरीकी एजेण्टों ने सोवियत एजेण्टों को मार दिया और उनके साथ-साथ बाकी पर्यटकों को भी मौत के घाट उतार दिया।

रकीतिन के इस शोधलेख से असहमत लोगों का कहना है — सोवियत गुप्तचरों को इस तरह गुप्त रूप से उराल पर्वतमाला के किसी पहाड़ पर जाकर रेडियमधर्मी कपड़ों के नकली नमूने देने की क्या ज़रूरत थी, जब वे किसी भी महानगर में भीड़ के बीच गुम होकर ऐसा लेन-देन कर सकते हैं? फिर यह बात भी समझ के बाहर है कि अमरीकी हत्यारों ने पर्यटकों के शव छुपाने की जगह उन्हें यूँ ही क्यों फेंक दिया? 

लाजवाब सवाल

ऊपर बताई गई संभावनाओं के अलावा इस दुर्घटना के घटने की और भी बहुत-सी संभावनाएँ मानी गई हैं, जैसे इन पर्यटकों को सोवियत गुप्तचरों ने ख़त्म कर दिया क्योंकि वे सोवियत मिसाइल परीक्षण के प्रत्यक्षदर्शी बन गए थे। या सोवियत गृह-मन्त्रालय के कमाण्डो ने इन्हें भागे हुए अपराधी समझकर मार दिया। एक संभावना यह भी व्यक्त की गई कि पर्यटकों की हत्या किसी ने नहीं की, बल्कि वे तो किसी बात से घबराकर नीचे की तरफ़ भागे और मारे गए या उन पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया... इस तरह के अनुमानों और अन्दाज़ों की संख्या बहुत ज़्यादा है।

जैसाकि प्रसिद्ध रूसी जासूसी लेखक बरीस अकूनिन अपने ब्लॉग में लिखते हैं — हर अनुमान के समर्थक दूसरे अनुमानों की आलोचना करते हैं और अपने-अपने अनुमानों और अन्दाज़ों को विश्वसनीय बताते हैं। हर आदमी सिर्फ़ उन्हीं तथ्यों को मानता है, जो उसके अनुमान की पुष्टि करते हैं और उन तथ्यों की उपेक्षा करता है जो दूसरे अनुमानों का आधार बने हैं। 

हलतचाह्ल पहाड़ी पर उस रात क्या घटना घटी थी, वास्तव में उसे जानना अब संभव नहीं है। कम से कम अभी तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। 2017 के शुरू में स्विर्दलोवस्क प्रदेश के राज्यपाल एदुआर्द रस्साल ने कहा था कि आज 60 साल बीत जाने के बाद भी इस घटना से जुड़ी जानकारियाँ रूस की सरकार द्वारा ’गुप्त’ रखी जा रही हैं।

यह लेख ’रूस के रहस्य’ नामक उस लेख-शृंखला का एक हिस्सा है, जो रूस-भारत संवाद उन पहेलियों, रहस्यों और विसंगतियों के बारे में प्रकाशित कर रहा है, जो रूस से सम्बन्ध रखती हैं।







Доходность инвестиций в недвижимость в Пскове составляет 10%

В России назвали топ-35 экономически сильных регионов по итогам 2023 года

Всероссийский субботник пройдет на территории сервисного локомотивного депо «Москва-Сортировочная» 27 апреля!

Предложения АИРР поддержала комиссия Госсовета


Авиабилеты со скидкой 50%: до окончания распродажи крупнейшей частной авиакомпании России осталось несколько часов. А вы успели?

Подводные камни корпоративных поздравлений и как их обойти

Хеликс запускает лайт-формат сервиса Helix Express для сдачи анализов в Тамбове

МФК «Динамо Пушкино» вошел в топ-8 команд Всероссийского футбольного турнира «Кубок Казани»


Paige Spiranac puts on busty display in plunging top as she lists the ‘things that drive me crazy’

India unveils Gukesh as its youngest challenger in chess history

Gen Z Shoppers Want Things, Not Experiences

Shamil Musaev def. Logan Storley at 2024 PFL 3: Best photos


Япония потребовала от Google исправить ограничения в рекламе

Всероссийский субботник пройдет на территории сервисного локомотивного депо «Москва-Сортировочная» 27 апреля!

Дубненского отдела вневедомственной охраны Главного управления Росгвардии по Московской области, который тренирует юных тхэквондистов.

Разработчик гиперконвергентной платформы vStack и «Системный софт» подписали соглашение о партнерстве


Шапки женские вязаные на Wildberries, 2024 — новый цвет от 392 руб. (модель 466)

«Война миров: Сибирь»: что мы знаем о новой российской игре

Видеоновости: ЗБТ Zenless Zone Zero и Dark and Light Mobile, Cat Quest III на iOS, мобильные Олимпийские игры и другое

Nearly 9 years after release, Fallout 4 was one of the most played Steam games this weekend



Шапки женские вязаные на Wildberries, 2024 — новый цвет от 392 руб. (модель 466)

Питерским генералам сидеть в столице // Экс-начальника ГУ МВД по Санкт-Петербургу и его подчиненных хотят судить за взятки в Москве

Столица двинулась на «Восток»: чем занимаются путешественники на трассе М-12

«Где ваши манеры?»: интервью со звездным экспертом по этикету Дианой Булатовой


Замена труб водоснабжения в Московской области

Замена труб канализации в Московской области

Прояснение причин СВО. План улучшения отношений. И дополнительно: "При чём здесь Ленин?"

Шапки женские вязаные на Wildberries, 2024 — новый цвет от 392 руб. (модель 466)


Перед майскими праздниками россиян "порадовали" новыми ценами на шашлык

Обновленную школу № 2 в Звенигороде откроют к 1 сентября

В Русском музее фотографии открылась выставка «Строкою Пушкина воспето…» к юбилею поэта

Предприниматели Химок собрали более 1,5 тонны гумпомощи в зону СВО


Теннисистка Касаткина заявила, что скучает по России, но пока не может приехать

Вторая ракетка Казахстана опустилась в чемпионской гонке WTA

Хромачёва и Бабош выиграли турнир WTA в Руане в парном разряде

Первая ракетка России рассказала об общении с Шараповой


Молодые ученые Подмосковья смогут получить льготную ипотеку

СК: избиение ребенка в подмосковном детском саду расследуется по статье УК РФ

Ракова: Известные психологи научат столичных выпускников не переживать из-за ЕГЭ

Космонавт, IT и робототехника, врач: москвичи рассказали, кем мечтают стать их дети


Музыкальные новости

«Посмотрите на этих губастых»: Розенбаум разгромил любителей пластики

Леонардо ДиКаприо может сыграть Фрэнка Синатру в новом байопике Мартина Скорсезе

Суд продлил арест певца Шарлота до 29 мая

Концерт Дениса Мацуева «Jazz and friends»


Столица двинулась на «Восток»: чем занимаются путешественники на трассе М-12

«Где ваши манеры?»: интервью со звездным экспертом по этикету Дианой Булатовой

Владимир Путин поздравил ветеранов с 50-летием начала строительства Байкало-Амурской магистрали

Шапки женские вязаные на Wildberries, 2024 — новый цвет от 392 руб. (модель 466)


Кубок Победы 2024 разыграли среди бадминтонистов в Чите

LG ЗАНИМАЕТ ЦЕНТРАЛЬНОЕ МЕСТО НА 37-М МЕЖДУНАРОДНОМ СИМПОЗИУМЕ И ВЫСТАВКЕ ЭЛЕКТРОМОБИЛЕЙ

Владимир Путин поздравил ветеранов с 50-летием начала строительства Байкало-Амурской магистрали

Легендарный вратарь Мануэль Нойер стал амбассадором Hisense на Чемпионате Европы по футболу – УЕФА ЕВРО 2024™


Капитальный ремонт дома с балюстрадой завершился на севере Москвы

Ozon ускорился в столице // Маркетплейс пытается во второй раз запустить быструю доставку в Москве

Следком проверит перевозчика после трагического ДТП на трассе в Ряжском районе

Столица двинулась на «Восток»: чем занимаются путешественники на трассе М-12


Тема дня: Путин назвал сохранение духовных ценностей условием укрепления суверенитета

Киркоров и Пелагея спели для амурчан-бамовцев в Москве

Путин сказал Алиеву: "Пора!". Новый БАМ пройдет через Кавказ. Транспортным коридором "Север — Юг" Россия и Азербайджан перешли дорогу Западу

Площадь трех вокзалов в Москве переименуют


Заболеваемость COVID-19 снизилось в стране

Эргономичное кресло и продуманное освещение: как организовать лучший хоум-офис


Патриарх Кирилл запретил в служении священника, проводившего панихиду по Алексею Навальному

Проводивший панихиду по Навальному* священник запрещен в служении

Священнику, отпевавшего Навального, запретили носить рясу и крест

Запрещено в служении проводившему панихиду по Навальному священнику


Космонавт, IT и робототехника, врач: москвичи рассказали, кем мечтают стать их дети

Лекарство на подоконнике: почему каждому стоит есть микрозелень

Суд приостановил на 90 суток работу клиники, где работал хирург Хайдаров

Терапевт Тарасов рассказал, чем обрабатывать раны вместо йода и зеленки


Во Франции назвали бредом слова Зеленского про угрозу Путина Европе

Зеленский допустил, что Москва и Киев начнут мирные переговоры


Расплата за расточительство! ФК «Оренбург» на домашнем поле уступил ФК «Динамо» (Москва) – 1:2

Сотрудник ОМОН «Крепость» стал бронзовым призером на соревнованиях Центрального округа Росгвардии по боксу

Баскетболист ЦСКА Хэнлан назвал Москву лучшим местом для жизни

Олимпиада по финансовой грамотности МГУ проходит при поддержке СберСтрахования жизни


VII Всебелорусское народное собрание: основные заявления Александра Лукашенко

Лукашенко убежден, что белорусы «никогда еще так хорошо не жили»

В Минске открывается ВНС: что будет


Сергей Собянин рассказал об обсуждении благоустройства еще восьми общественных пространств

Собянин: Рост обрабатывающих отраслей в Москве демонстрирует 17 процентов

Собянин: В поликлиниках Москвы внедрят расшифровку рентген-исследований через ИИ

Сергей Собянин: объем промышленности в Москве за год вырос в два раза


Московская железная дорога присоединилась к экоакции

Сенсорный сад с экотропами появится в Бутырском районе Москвы

В Кабардино-Балкарии стартует крупнейшая экологическая акция «Вода России»

Результативность, вовлечённость, трудоголизм — где грань? Книга от автора российской модели факторов вовлечённости персонала.


Ракова: Известные психологи научат столичных выпускников не переживать из-за ЕГЭ

Воробьев: почти 200 парков Подмосковья должны отвечать всем требованиям к 1 мая

СК: избиение ребенка в подмосковном детском саду расследуется по статье УК РФ

На М12 меняют тарифы: что стало с ценами


В Архангельской области деятельность по сбору вторсырья получит новые механизмы для развития

Калининградские каратисты отличились на первенстве СЗФО в Архангельске

В Архангельске прошло первенство Северо-Запада России по киокусинкай

В Архангельске стартовала лаборатория городской среды «Выход в город»


Вечер позитивного общения  «В мире нет милей и краше танцев и преданий наших»

Час экологической безопасности «Эхо далекой катастрофы» к Международному дню памяти жертв радиационных аварий и катастроф

Волгодонские картингисты заняли три призовых места в Апшеронске

Литературная гостиная «Так хочется жить», к 100-летию со дня рождения В.П. Астафьева, русского писателя.


Обновленную школу № 2 в Звенигороде откроют к 1 сентября

Ремонт 10 дорог проведут в Ступине до конца года

Школьникам Наро-Фоминска рассказали о секретах успешной сдачи экзаменов

Перед майскими праздниками россиян "порадовали" новыми ценами на шашлык














СМИ24.net — правдивые новости, непрерывно 24/7 на русском языке с ежеминутным обновлением *