Добавить новость
smi24.net
World News in Hindi
Апрель
2017
1
2
3 4 5 6 7 8
9
10 11 12 13 14 15
16
17 18 19 20 21 22
23
24 25 26 27 28 29 30

अब तक की रूस की सबसे महंगी और सबसे ताक़तवर पनडुब्बी

मस्क्वा (मास्को) के उत्तर में 1260 किलोमीटर दूर सिविरद्वीन्स्क नगर के इंजीनियरिंग कारख़ाने की वर्कशॉप नम्बर 53 में एक लम्बी सीटी की आवाज़ सुनाई देती है और उसके बाद धीरे-धीरे परियोजना 885 की ’कज़ान’ नामक विशाल पनडुब्बी आगे बढ़ना शुरू कर देती है। वर्कशॉप नम्बर-53 की यह इमारत यूरोप की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है। यह इमारत इतनी विशाल है कि इसमें एक साथ चार पनडुब्बियों का निर्माण किया जाता है।

एक मोटी तिरपाल से ढकी यह पनडुब्बी वर्कशॉप की दहलीज से निकलकर बाहर मैदान में खड़ी हो जाती है। यहाँ, खुले आकाश के नीचे यह पनडुब्बी पूरे 24 घण्टे ऐसे ही खड़ी रहेगी, ताकि रूस पर नज़र रखने वाले और रूस की टोह लेने वाले विदेशी गुप्तचर-उपग्रह उसकी तस्वीरें ले सकें और सारी दुनिया को यह पता लग जाए कि रूस की नौसेना को ’एम’ यानी माडर्न वर्ग की दूसरी आधुनिकतम बहुउद्देशीय हमलावर पनडुब्बी मिल गई है।

’रूसी शूरवीरों’ ने दिखाए नए लड़ाकू विमान एसयू-30 एसएम के गुण

लेकिन रूसी नौसैनिक अधिकारी या पनडुब्बी बनाने वाले अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बताते कि यह नई ’यासिन’ पनडुब्बी इसी परियोजना 885 वर्ग की पहली एटमी पनडुब्बी ’सिविरद्वीन्स्क’ से किस तरह अलग है। इस नई पनडुब्बी का डिजाइन बनाने वाले ’मलख़ीत’ डिजाइन ब्यूरो के उपप्रमुख डिजाइनर निकलाय नवस्योलफ़ ने एक बार कहा था कि ’यासिन-एम’ नामक इस नई पनडुब्बी और पुरानी ’यासिन’ पनडुब्बी में, बस, इतना ही फ़र्क है कि इसमें अधिक आधुनिक रेडियो-इलैक्ट्रोनिक हथियार तैनात हैं।

रूसी एटमी पनडुब्बियों का नया युग

परियोजना 885 की ये अधुनातन और आधुनिकतम रूसी पनडुब्बियाँ अपने हथियारों की दृष्टि से दुनिया की सबसे ताक़तवर, पूरी तरह से गुप्त और बहुत कम शोर करने वाली बेहद शान्त पनडुब्बियाँ हैं। इन पनडुब्बियों की तुलना अक्सर इसी वर्ग की अमरीकी ’सीवुल्फ़’ और ’वर्जीनिया’ नामक उन पनडुब्बियों से की जाती है, जिनका अमरीका ने निर्माण करना इसलिए बन्द कर दिया क्योंकि वित्तीय दृष्टि से वे बहुत महंगी पड़ रही थीं।  

रूस-भारत संवाद से बात करते हुए रूसी सैन्य-विज्ञान अकादमी के प्रोफ़ेसर वदीम कज़्यूलिन ने बताया — ’कज़ान’ पनडुब्बी अमरीकी पनडुब्बियों से सस्ती नहीं है। इस तरह की एक सामरिक क्रूजर पनडुब्बी रूस को क़रीब सवा दो खरब रुपए की पड़ती है।  

उन्होंने बताया — ’कज़ान’ नामक इस नई पनडुब्बी में सभी प्रणालियाँ, सभी मशीनें और सारा सिस्टम एकदम नया है और पहले उनका कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया गया है। अब रूस पर लगे विदेशी प्रतिबन्धों के इस दौर में स्थिति यह है कि रूस की सरकार नौसेना के लिए इस तरह की पनडुब्बियाँ तयशुदा योजना से कहीं कम संख्या में ख़रीद पाएगी। 

क्या भारत रूसी हथियारों से पाकिस्तान पर झटपट हमला कर सकता है?

प्रोफ़ेसर वदीम कज़्यूलिन ने बताया — योजना के अनुसार, रूसी नौसेना को सन् 2020 तक ’यासिन’ वर्ग की कम से कम आठ पनडुब्बियाँ मिलनी चाहिए थीं। लेकिन अब रूस में चल रही आर्थिक मन्दी के इस दौर में रक्षा बजट को कम कर दिया गया है और शायद सरकार दो पनडुब्बियाँ अभी नहीं बनवाएगी। इन दो पनडुब्बियों का निर्माण या तो बाद के लिए टाल दिया जाएगा या उनको बनाया ही नहीं जाएगा।

यह नई पनडुब्बी कैसी है

परियोजना 885 की पनडुब्बियों में रूसी पनडुब्बी डिजाइनरों का वह सारा ज्ञान और वह सारा अनुभव एक साथ इकट्ठा हो गया है, जो उन्होंने पिछले पचास सालों में पनडुब्बियों का विकास करते हुए पाया है। इस पनडुब्बी का डिजाइन अब तक प्राप्त सारे अनुभव का इस्तेमाल करके इस तरह से बनाया गया है कि पनडुब्बी के अगले सबसे मज़बूत हिस्से का आधा ढाँचा हलकी मिश्रित धातुओं से बनाया गया है कि वह पनडुब्बी के चलने से होने वाले शोर को बहुत कम कर देता है।

रूस के पनडुब्बी निर्माण के इतिहास में पहली बार टारपीडो हथियार पनडुब्बी में आगे की तरफ़ नहीं, बल्कि पनडुब्बी के बीच के हिस्से में तैनात किए गए हैं। इस तरह पनडुब्बी के अगले हिस्से में नई सोनार प्रणाली के एण्टेना लगे हुए हैं। पनडुब्बी में मिसाइलों को छोड़ने के लिए आठ लाँचर लगे हुए हैं। पनडुब्बी का ढाँचा बेहद मज़बूत हलके चुम्बकीय लोहे से बनाया गया है।

इसलिए यह पनडुब्बी समुद्र में 600 मीटर की गहराई में या उससे भी ज़्यादा गहराई में डुबकी लगा सकती है, जबकि आम तौर पर पनडुब्बियाँ 300 मीटर की गहराई तक ही जाती हैं। इस तरह इस पनडुब्बी तक दुश्मन के आधुनिकतम पनडुब्बीनाशक मिसाइल भी नहीं पहुँच पाएँगे। यह पनडुब्बी 60 किलोमीटर प्रतिघण्टे की रफ़्तार से आगे बढ़ सकती है। सभी एटमी पनडुब्बियों में आम तौर पर दो एटमी रिएक्टर लगे होते हैं, लेकिन इस पनडुब्बी में सिर्फ़ एक ही एटमी रिएक्टर लगा हुआ है।

भारत रूसी रक्षा तकनीक का पूरी तरह से अपने यहाँ उत्पादन करने में विफल क्यों?

पनडुब्बी में तैनात हथियार

पनडुब्बी के मध्य भाग में मिसाइल विभाग बना हुआ है, जो आठ हिस्सों में बँटा हुआ है। इस विभाग में 24 पनडुब्बीनाशक सामरिक ’ओनिक्स’ मिसाइल तैनात किए जा सकते हैं। यानी हर हिस्से को तीन मिसाइलों से लैस किया जा सकता है। अब इस विभाग में तैनात करने के लिए ’ज़िर्कोन’ नामक हाइपर सोनिक हमलावर मिसाइल बनाए जा रहे हैं। इस पनडुब्बी में लगे बहुपयोगी लाँचरों से सुदूर मार करने वाले ’कैलीबर’ क्रूज-मिसाइल भी छोड़े जा सकते हैं।

सीरिया में चलाए जा रहे सैन्य-अभियान के दौरान पहली बार इन लाँचरों का इस्तेमाल करके देखा गया। तब रूस के काले सागर के नौसैनिक बेड़े में शामिल कास्पियाई विभाग की ग़ैरपरमाणु पनडुब्बी ’रस्तोफ़ न दनू’ ने रूस में प्रतिबन्धित आतंकवादी गिरोह ’इस्लामी राज्य’ (आईएस) के सीरिया स्थित अड्डों पर कुछ मिसाइल छोड़े थे। ढाई हज़ार किलोमीटर की दूरी पार करके इन मिसाइलों ने आतंकवादियों के अड्डों पर अचूक वार किया और उन्हें पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

इन लाँचरों के अलावा नई रूसी एटमी पनडुब्बी पर 650 और 533 मिलीमीटर के छह टॉरपीडो लाँचर भी लगे हुए हैं। इन टॉरपीडो लाँचरों से यह पनडुब्बी किसी भी प्रकार के आधुनिक टॉरपीडो और सुरंगें शत्रु के युद्धपोतों और पनडुब्बियों पर छोड़ सकती है। यहाँ तक कि इनसे मानवरहित स्वचालित पनडुब्बियों को भी निशाना बनाया जा सकता है।

’कज़ान’ पनडुब्बी की ज़िम्मेदारियाँ

रूस के रणनीतिक शोध संस्थान के सैन्य और आर्थिक नीति विभाग के प्रमुख इवान कनावालफ़ ने रूस-भारत संवाद को बताया — रूस की नई एटमी पनडुब्बी ’कज़ान’ ऐसी पनडुब्बी है, जो समुद्र में हर तरह के काम कर सकती है। वह विमानवाहक युद्धपोत समूह से लोहा ले सकती है, दुश्मन की एटमी पनडुब्बियों का पीछा कर सकती है या समुद्र में किसी भी निशाने पर एक के बाद एक मिसाइल छोड़कर हमला कर सकती है।

एस-400 की ख़रीद करके भारत की हवाई प्रतिरक्षा क्षमता काफ़ी बढ़ जाएगा

उन्होंने कहा — नई पनडुब्बी को पानी में उन्हीं दिनों में उतारा गया, जब रूस में 29 और 30 मार्च को ’उत्तरी ध्रुव के बारे में बातचीत’ नामक सम्मेलन हो रहा था। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन ने भी हिस्सा लिया।

उन्होंने कहा — सम्मेलन में रूस ने उत्तर ध्रुवीय इलाके का विकास करने के लिए पश्चिमी देशों के साथ सहयोग करने की तैयारी प्रकट की। इस सम्मेलन में भाग लेने की वजह से राष्ट्रपति पूतिन सिविरद्वीन्स्क भी नहीं जा पाए, जहाँ ’कज़ान’ नामक इस नई और सर्वाधिक शक्तिशाली रूसी पनडुब्बी को पानी में उतारा गया। सभी विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ़ इस सम्मेलन की वजह से ही पूतिन ने सिविरद्वीन्स्क का अपना दौरा स्थगित कर दिया। 

रूस-भारत संवाद से बात करते हुए विशेषज्ञों ने यह राय प्रकट की कि पूतिन ने यह तय कर लिया था कि वे देश के आर्थिक कार्यक्रम के साथ देश के राजनैतिक उद्देश्यों को नहीं जोड़ेंगे। लेकिन रूसी सैन्य उद्योग की देखरेख करने वाले रूस के उपप्रधानमन्त्री दिमित्री रगोज़िन ने अपने मन की बात कहने में कोई संकोच नहीं किया। ’कज़ान’ पनडुब्बी को पानी में उतारते वक़्त आयोजित समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा — हाँ, बातचीत करना अच्छी बात है। लेकिन बातचीत तब ही अच्छी होती है, जब आप ताक़तवर भी हों।

रूस के विशाल कारख़ाने : जहाँ रूस का नया भारी हमलावर विमान बनाया जाता है

 







В Дубне сотрудники Росгвардии помогли утиному семейству перейти оживленную трассу

ЭКСПЕРТ АНАТОЛИЙ ГОЛОД ПРЕДЛАГАЕТ СЕНСАЦИОННО УЛУЧШИТЬ НАЛОГОВУЮ СФЕРУ!

Директор Росгвардии генерал армии Виктор Золотов принял участие в посвященных 100-летию дивизии имени Ф.Э. Дзержинского торжественных мероприятиях

Филиал № 4 ОСФР по Москве и Московской области информирует: Отделение СФР по Москве и Московской области выплатило единовременное пособие при передаче ребенка на воспитание в семью 474 семьям региона


Концертный директор для музыкантов. Концертный директор для певцов. Концертное агентство в Москве. Букинг агентство. Организация концертов и гастролей.

Зубные щетки Revyline Perfect DUO и зубная паста Organic Detox против кариеса в Назрани

Сказка театра Ульгэр в Бурятии «Волшебный платок бабушки Дари» - это захватывающее путешествие в мир волшебства - Театр и Цирк, Культура и Концерт, Россия и Дети:

Местные жители заполнили пляж, пытаясь выгнать оттуда туристов на популярном курорте: отдыхающие напомнили им, откуда они получают зарплату


Virtual Luck: Exploring Vavada Casino

Inside wicked world of ‘skinny scams’ as Ozempic and weight loss drug fraud attempts rise into the hundreds of thousands

'Hum bhi insaan hain': Pakistan allrounder Imad urges calm

Vavada Casino: a Leader in the Online Gaming Industry


В России запустили бесплатного цифрового ЗОЖ-помощника

Выплаты в ОСАГО в I квартале этого года выросли существеннее, чем сборы

Hyundai привозит в Россию старый добрый седан по цене LADA Vesta

В Екатеринбурге начался второй этап опрессовок


To create its cast of Baldur's Gate 3 companions, Larian came up with 'hundreds and hundreds' of character concepts: 'It was a huge, huge list'

Мафия-НН: С юных ногтей будем учиться вгрызаться в двери, закрывающие ментальные миры.

Embracer has closed Alone in the Dark studio Pieces Interactive

По аниме и манге «Кайдзю № 8» выпустят PC и мобильную игру — Kaiju No. 8 THE GAME


Монтаж димоходів та вентиляційних систем у Києві

Відомий аграрій Кормишкін, складає свої депутатські повноваження


Московский аэропорт Домодедово и Всероссийское общество инвалидов заключили соглашение о сотрудничестве

За прошедшую неделю подмосковные росгвардейцы обеспечили безопасность более 200 мероприятий

Топ-5 самых ярких зарубежных архитектурных проектов на первичном рынке Москвы


Филиал № 4 ОСФР по Москве и Московской области информирует: Отделение СФР по Москве и Московской области выплатило единовременное пособие при передаче ребенка на воспитание в семью 474 семьям региона

Авиакомпания введет ежедневные рейсы из Москвы в Читу с 30 июня

Экс-владельца лизинговой компании «Трансфин-М» Тайчера задержали в Москве

В Москве солнечная погода сменится грозами и осадками в четверг


Аналитик Плотников: продления IT-ипотеки на 2025 год можно не ждать

Депутата вернули в суд и домой // Обвиняемую в мошенническом получении денег от застройщика освободили из СИЗО

Почта опоздала на сотню миллионов // Суд оштрафовал госкомпанию за задержки в ремонте отделений

Бывшего главу "Автодора" Кельбаха приговорили к 12 годам колонии


Скачков и Тайлакова выиграли соревнования по настольному теннису на Играх БРИКС

«Надо чем-то жертвовать». Арина Соболенко отказалась ехать на Олимпиаду в Париже

Теннисистка Самсонова вышла в финал турнира в Хертогенбосхе

Лучший теннисист Казахстана узнал позицию в обновленном рейтинге ATP


Почта опоздала на сотню миллионов // Суд оштрафовал госкомпанию за задержки в ремонте отделений

Православные праздники, отмечаемые 19 июня

Депутата вернули в суд и домой // Обвиняемую в мошенническом получении денег от застройщика освободили из СИЗО

Бывшего главу "Автодора" Кельбаха приговорили к 12 годам колонии


Музыкальные новости

Про царя в голове: Гергиев привез в «Большой» «Ивана Сусанина»

Сооснователь Evanescence гитарист Бен Муди выпустил ремикс их трека Haunted

Александр Розенбаум проиграл суды коммунальщикам на 386 тысяч рублей

Филипп Киркоров, Shaman, Сергей Жуков, Катя IOWA показали награды и наряды в студии "Авторадио"


СЕНСАЦИОННЫЙ ДОКЛАД ПРО ДЕЛО СКРИПАЛЕЙ, САФРОНОВА, ГОЛУНОВА.

Как Россия уступила Азербайджану значительные территории Дагестана и два села

Филиал № 4 ОСФР по Москве и Московской области информирует: Отделение СФР по Москве и Московской области выплатило единовременное пособие при передаче ребенка на воспитание в семью 474 семьям региона

Галина Ржаксенская впервые стала участником ПМЭФ в Санкт-Петербурге


Hyundai привозит в Россию старый добрый седан по цене LADA Vesta

Концертный директор для музыкантов. Концертный директор для певцов. Концертное агентство в Москве. Букинг агентство. Организация концертов и гастролей.

Сказка Ульгэра «Волшебные башмачки Элли» по мотивам знаменитой сказки Александра Волкова «Волшебник Изумрудного города» - Театр и Цирк, Культура и Концерт, Россия и Дети

Сказка театра Ульгэр в Бурятии «Волшебный платок бабушки Дари» - это захватывающее путешествие в мир волшебства - Театр и Цирк, Культура и Концерт, Россия и Дети:


Бесплатный билет в музеи Зеленоградска от «ПАРАDOX» и BelkaCar

В Москве движение на участке Боровского шоссе перекрыли из-за осадков

Движение на участке Боровского шоссе в Новой Москве ограничили из-за подтопления

Движение на участке Боровского шоссе приостановлено из-за сверхинтенсивных осадков


ДОКЛАД ПРО ДЕЛО СКРИПАЛЕЙ, САФРОНОВА, ГОЛУНОВА. ПРО НАУКУ АКТИВНОЙ ВСЕЛЕННОЙ. ЭКСПЕРТ АНАТОЛИЙ ГОЛОД.

СЕНСАЦИОННЫЙ ДОКЛАД ПРО ДЕЛО СКРИПАЛЕЙ, САФРОНОВА, ГОЛУНОВА.

СЕНСАЦИОННЫЙ ДОКЛАД ПРО ДЕЛО СКРИПАЛЕЙ, САФРОНОВА, ГОЛУНОВА.

ЯНДЕКС, АЛЕКСАНДР ПУШКИН, АНАТОЛИЙ ГОЛОД И "СВЯТОЙ ЛЕНИН" ВЕДУТ СЛЕДСТВИЕ ВЕКА! ВАЖНЫЕ СЕРЬЁЗНЫЕ ДАННЫЕ.


Зачем Марина Александрова уехала из Москвы в сибирскую глушь

ПМЭФ-2024: премиальный бренд HONGQI представил на Форуме свои флагманские и новые модели



Врач-дерматолог Мадина Байрамукова: что делать с "мурашками» на коже

В России запустили бесплатного цифрового ЗОЖ-помощника

Московский аэропорт Домодедово и Всероссийское общество инвалидов заключили соглашение о сотрудничестве

В Москве убийца пожилых инвалидов засунул сборник нот в тело жертвы



В УФСИН России по Республике Дагестан прошли лично-командные соревнования по легкой атлетике

Военно-спортивный фестиваль Росгвардии в «Лужниках» собрал более 20 000 москвичей и гостей столицы

Резидент «Инсайт Люди» Дмитрий Зубов установил мировой рекорд по чеканке мяча

Красногорск первым встретил участников международного супермарафона Москва-Минск



Собянин: Москва и Пекин подписали программу сотрудничества на 2024-2026 годы

Собянин прибыл в Китай с рабочим визитом

Сергей Собянин: Активно укрепляем отношения с Китаем

Москва-Пекин. Собянин в Китае подписал соглашение о сотрудничестве


Обмен электронными транспортными накладными стал доступен участникам «Биржи грузоперевозок ATI.SU»

По каким признакам можно распознать машину-«утопленника»: лайфхак

Бизнес-омбудсмен Москвы оказывает поддержку НМСП

Российские компании придерживаются собственного подхода в ESG


В Москве задержали экс-владельца одной из крупнейших лизинговых компаний Тайчера

жизнь писатели и менты вокруг

Депутата вернули в суд и домой // Обвиняемую в мошенническом получении денег от застройщика освободили из СИЗО

Аналитик Плотников: продления IT-ипотеки на 2025 год можно не ждать


Преподаватель из Архангельска вышла в финал международного конкурса «Педагогическое начало – 2024»

Express: АПЛ «Архангельск» представляет большую угрозу инфраструктуре НАТО

Ниже воды: как идет обновление подводного флота России

Актера Игоря Меркулова похоронят на Николо-Архангельском кладбище


В Симферополе пройдёт спектакль-акция «Подаренная жизнь»

Футболисты ЮФУ одержали три победы в домашнем турнире

Фольклорно-литературная программа «Сказки детства, полные чудес, нас уводят в царство тридесятое»

Аварийное отключение электроэнергии произошло почти в тридцати населенных пунктах Крыма


В России ввели новые правила регистрации автомобилей в ГИБДД и получения номеров

Православные праздники, отмечаемые 19 июня

В Москве задержали экс-владельца одной из крупнейших лизинговых компаний Тайчера

Почта опоздала на сотню миллионов // Суд оштрафовал госкомпанию за задержки в ремонте отделений














СМИ24.net — правдивые новости, непрерывно 24/7 на русском языке с ежеминутным обновлением *