Мы в Telegram
Добавить новость
smi24.net
World News in Hindi
Июнь
2017
1 2
3
4
5 6 7 8 9
10
11
12
13 14 15 16 17 18
19
20
21
22
23
24
25
26
27
28
29
30

नई दिल्ली में रूसी राजदूत कदाकिन के नाम पर सड़क का नाम

तास समाचार समिति के अनुसार विगत जनवरी में दिवंगत हुए भारत में रूस के राजदूत अलिक्सान्दर कदाकिन के नाम पर दिल्ली में एक सड़क को ’कदाकिन मार्ग’ नाम दे दिया गया है।   भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन से मुलाक़ात और वार्ता करते हुए यह जानकारी दी।      भारत के प्रधानमन्त्री ने कहा — हमारे सम्बन्ध हमेशा अलिक्सान्दर कदाकिन जैसे महान् लोगों की वजह से ही प्रगाढ़ होते रहे हैं। इस साल हमने भारत के इस महान् मित्र को गवाँ दिया। उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देने के लिए हमने नई दिल्ली में एक सड़क को ’कदाकिन मार्ग’ नाम देने का फ़ैसला किया है।    अलिक्सान्दर कदाकिन का निधन कुछ समय तक बीमार रहने के बाद विगत 26 जनवरी को नई दिल्ली में हो गया था। वे 2009 से भारत में रूस के राजदूत थे। इसके अलावा उन्होंने सँयुक्त राष्ट्र महासभा के कई अधिवेशनों में विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया था।   कदाकिन ने कई क़िताबें भी लिखीं। इसके अलावा वे हिन्दी और अँग्रेज़ी से रूसी में अनुवाद किया करते थे। उन्हें कई उच्च सरकारी पदक भी मिल चुके थे।    

अलिक्सान्दर कदाकिन — भारत में चमकता रूसी सूर्य

 










СМИ24.net — правдивые новости, непрерывно 24/7 на русском языке с ежеминутным обновлением *