आज शंसस के विदेशमन्त्रियों की अस्ताना में बैठक
आज कज़ाख़स्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (शंसस) के सदस्य देशों के विदेशमन्त्रियों की बैठक हो रही है। इस बैठक में भाग लेने वाले रूस के प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व रूस के विदेशमन्त्री सिर्गेय लवरोफ़ कर रहे हैं। यह बैठक आगामी जून में अस्ताना में होने जा रहे शंसस के शिखर-सम्मेलन की तैयारियों का अन्तिम दौर है। रूसी समाचार समिति रिया नोवोस्ती ने यह जानकारी दी है।
Читать дальше...